{"_id":"5ed5487e8ebc3e909943b6cc","slug":"crowd-at-bank-and-atm-on-opening-baraut-news-mrt4844018138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलते ही बैंक व एटीएम पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलते ही बैंक व एटीएम पर लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलते ही बैंक और एटीएम पर लगी भीड़
बागपत, बड़ौत।दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाएं खुलीं तो न सिर्फ खाताधारकों की समस्या दूर हुई, बल्कि उन्होंने अपने जरूरत के मुताबिक धन को निकाल कर अपने आवश्यक कार्यों को पूरा कराया।
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए खाताधारक अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी व्यवस्था के मुताबिक बैंकों और एटीएम पर पहुंच रहे थे, दो दिन की बंदी में धन न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा था। सोमवार को बैंक खुले तो स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, कैनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक, सहकारी बैंक, ओरियंटल बैंक पर खाताधारकों की भीड़ पहुंची। उन्होंने बारी-बारी से अपने धन निकासी की तथा अपने जरूरी कार्यों को निपटाने का काम किया। इसी प्रकार बावली, बिजरौल, मलकपुर, दोघट, दाहा, पुसार, बरनावा, बिनौली सहित अन्य क्षेत्रों में भी बैंक शाखाओं पर भीड़ देखी गई। सिंडिकेट बैंक के मैनेजर हरमेंद्र व सहायक मैनेजर सचिन पंवार ने बताया कि बैंक व एटीएम के खुलने से भीड़ बढ़ी है, लेकिन खाताधारकों व एटीएम धारकों को राहत भी मिली है।
सोशल डिस्टेंस हुई तार-तार
बड़ौत। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंकों में भीड़ रही। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सड़कों पर लाइन लगवाई। यहां लोगों को धूप में ही खड़ा होना पड़ा। चाहकर भी उन्हें गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। हालांकि इस दौरान ग्राहक सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना भूल गए।