फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crops started drying up due to transformer blowing

पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, फसलों की नहीं हो रही सिंचाई

Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crops started drying up due to transformer blowing
अमीनगर सराय। कस्बा सराय में पिछले पांच दिन से नलकूपों का ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें फसलों की सिंचाई नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान ऊर्जा निगम समेत पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकार का 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने का आदेश है जबकि पांच नलकूपों को सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब पड़ा है। किसानों ने कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की परंतु हल नहीं निकला है। किसान राकेश गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर फुंकने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। कई बार जेई समेत अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है परंतु अभी तक नहीं बदला गया। किसान अनुराग का कहना है कि नलकूप बंद रहने से फसलों को नुकसान हो रहा है। कई बार ऊर्जा निगम के चक्कर लगा चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है। इनके अतिरिक्त किसान करीमुद्दीन, पूरण, बंटू का कहना है कि सिंचाई नहीं होने से उत्पादन घटने की आशंका है। उन्होंने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed