फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   young man was missing niece

भतीजी को लेकर युवक गायब हुआ 

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
young man was missing niece
जोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले चाचा अपनी भतीजी को लेकर फरार हो गया। आरोपी के परिजन पीड़ितों को धमकी दे रहे है।  थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर में तहरीर दी।
विज्ञापन


 व्यक्ति ने बताया उनकी 16 वर्षीय बेटी पांच फरवरी को घर में सोई हुई थी। छह तारीख की सुबह घर से गायब मिली। तलाश करने पर पता चला  पड़ोस का ही युवक उसका अपहरण करके ले गया है। जो दूर के रिश्ते का चाचा है। तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवक के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। धमकी दी उनकी लड़की को अपने घर में रखेंगे। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  उन्होंने परिजनों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
खेकड़ा। विद्युत निगम के जेई अरुण शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी राजपाल के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर लगने से वृद्ध घायल
खेकड़ा। नगर में पाठशाला मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहा खेकड़ा निवासी सुरेंद्र (50) घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नगर प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उधर, टक्कर मारकर बाइक सवार बाइक समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed