{"_id":"606971fb3bb1f72c57021da3","slug":"up-crime-news-gram-pradhan-candidate-was-shot-by-crooks-in-a-village-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार को मारी गोली, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार को मारी गोली, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर
Sun, 04 Apr 2021 01:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:31 PM IST
सार
- बागपत के औसिक्का गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार को गोली मारी
- जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन
गोली मारी।
विस्तार
बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र में औसिक्का गांव में शनिवार की रात चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पद के दावेदार शकील (32 वर्ष) को बाइक सवार लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। पहले उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, यहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शकील गांव औसिक्का से प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। घटना के वक्त वह कुछ लोगों के साथ गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। गांव के बाहरी हिस्से में जनसंपर्क के दौरान बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से शकील जमीन पर गिर गए और हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
बताया गया कि एक गोली शकील के हाथ और दूसरी गोली जांघ में लगी है। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन : गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत आज, ‘सब ठीक’ बताने की तैयारी में जुटी भाजपा
कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/