फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   two smugglers arrest 10 Turtles with

10 कछुओं के साथ दो तस्कर पकड़े

Wed, 28 Jun 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Wed, 28 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
two smugglers arrest 10 Turtles with
बरामद किए गए कछुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माल माजरा गांव के जंगल में मंगलवार को वन अफसरों ने दो कछुए तस्करों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पकड़े गए तस्करों से 10 कछुए बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां वन अधिकारियों ने पकड़े गए कछुए तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बिनौली क्षेत्र के जंगल मेें काफी समय से शिकारी सक्रिय हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए कई बार वन विभाग के अधिकारी प्रयास कर चुके हैं, लेकिन शिकारी हाथ नहीं लग रहे थे। मंगलवार की सुबह डीएफओ अदिति शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल व वन रक्षक सुनील शर्मा को सूचना मिली कि माल माजरा गांव में कुछ कछुए तस्कर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


उनके पास काफी संख्या में कछुए हैं। सूचना पर डीएफओ अदिति शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कछुए तस्करों की घेराबंदी की और उन्हें धर दबोचा। डीएफओ अदिति शर्मा व वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने बताया कि पकड़े गए कछुआ तस्कर अंकित पुत्र राजू त्रिलोकपुरी व काके पुत्र लालू निवासी शाहदरा, दिल्ली है। उनके पास से दस जिंदा कछुए बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि काफी दिनों से वे वन्य जीवों का शिकार कर उन्हें मोटी रकम में एक-दूसरी जगह तस्करी करते हैं। इस संबंध में डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं मेें बिनौली थाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed