फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested including principal son

महिला दरोगा को पीटने पर प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार 

Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including principal son
hathkadi
बागपत के बालैनी क्षेत्र के एक गांव में सीआईएसएफ की महिला दरोगा के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस दो आरोपी को पहले ही पकड़कर चालान कर चुकी है। 
विज्ञापन

 

महिला दरोगा दिल्ली में ट्रेनिंग कर रही है। फिलहाल अपने घर में छुट्टी लेकर आई हुई है।  कुछ लोगों ने सोमवार को  घर में घुसकर महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई उसकी बहन और पिता पर भी हमला कर दिया । इससे दोनों भी घायल हो गए। पीड़ितों ने रंजिश के चलते ग्राम प्रधान, उनके पति, बेटे और पुत्र पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने प्रधान के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रधान और उनके पति पहले ही पकड़े जा चुके हैं। बालैनी एसएसआई ब्रजेश कुशवाहा ने बताया केस के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


लखनऊ में गूंजा मामला 
पिलाना। क्षेत्र में सीआईएसएफ की महिला दरोगा के साथ मारपीट का  मामला लखनऊ में गूंज रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर सहीं कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस के  उच्च अधिकारी केस के संबंध में जनपदीय अफसरों से जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की वीडियो हुई वायरल 
पिलाना। महिला दरोगा से मारपीट की वीडियो वायरल हो गई है। इस वीडियो हजारों मोबाइल में पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही लखनऊ में बैठके अफसर भी सक्रिय हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed