जनता एक्सप्रेस में फायरिंग से दहलें यात्री
मंगलवार को शाम के समय दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस में दिल्ली से एक बोगी में कुछ युवक सवार थे। उनका डिब्बे में ही सवार कुछ लोगों से सीट पर बैठने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। जब गाड़ी सूजरा हाल्ट से चली तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और गोली चला दी। गोली चलने की आवाज से डिब्बे में अफरातफरी मच गई। जब यह ट्रेन बड़ौत पहुंची तो धीमी होते ही उसमें सवार चार युवक उतरकर भाग गए। इसकी सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार पुलिस बल के साथ पहुंचे और भाग रहे युवकों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी अजय ने बताया भागे युवकों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।