फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The women ran beaten

महिलाओं ने दौडा कर पीटा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला
ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
The women ran beaten
गुराना रोड पर शराब खरीदने आए लोगों को महिलाओं ने लाठियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शराब माफिया ने विरोध किया तो महिलाओं ने उसे भी बंधक बना लिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शराब माफिया के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गुराना रोड के लोगों ने एक सप्ताह से अवैध शराब की बिक्री व खरीदने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। दो दिन पहले मोहल्ले वासियों ने पंचायत कर निर्णय लिया था कि अगर कोई शराब खरीदते व बेचते पाया गया तो उसकी खबर ली जाएगी। बृहस्पतिवार की देर शाम कश्यप गली में एक माफिया के यहां शराब खरीदने आए लोगों की जमकर खबर ली। इस दौरान युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद महिलाओं ने शराब माफिया के घर पर धावा बोल दिया, तो वह फरार हो गया। महिलाओं ने उसकी पत्नी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसआई चितवन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शराब माफिया की पत्नी को महिलाओं के कब्जे से छुटाया तथा हिरासत में लिया। पुलिस ने शराब माफिया के घर से 41 अद्धे व काफी संख्या में शराब बरामद की। इसी दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और शराब माफिया की पत्नी को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाया और साथ ले गई। मोहल्ले की महिलाओं ने      चेतावनी दी की यदि कोई मोहल्ले में शराब खरीदने व बेचने आया तो उनकी डंडों से जमकर खबर ली जाएगी।
इस संबध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया है और शराब माफिया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed