फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The villagers' knots

अफसरों से ग्रामीणों की नोकझोंक

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The villagers' knots
अफसरों से नोकझोंक करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत के रमाला में  एसडीएम के निर्देश तहसीलदार पुलिस बल के साथ बुधवार को किशनपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाने और कोर्ट का निर्णय मानने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

 

 बुधवार को एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार राज बहादुर सिंह, सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर बड़ौत मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर रमाला शरद तिलारा पुलिस बल के साथ  किशनपुर गांव में पहुंचे। गांव में  उन्होंने  बनाएं गए रास्ते को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की और वहां पर खड़ी बुग्गी को गली से बाहर निकलवाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ नोंकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने ग्रामीणों को फिलहाल तोड़ी गई दीवार यथा स्थिति रखने के निदेश दिए हैं। दोनों पक्षों से बातचीत कर तय किया कोर्ट जो निर्णय लेगा, वह मान्य होगा। तब तक दोनों पक्ष शांत रहे।   ग्रामीणों के साथ वार्ता करके अधिकारी गांव से लौट गए।

विज्ञापन

 

इसकी सूचना मिलते ही छपरौली से नवनिर्वाचित विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला भी गांव में पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर आपसी तौर पर विवाद को समाप्त करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है किशनपुर गांव में होली / धुलेंडी के दिन कश्यप बिरादरी के मोहल्ले में दीवार तोड़कर रास्ता बनाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने कश्यप समाज के लोगों के साथ मारपीट की।  कश्यप समाज के लोगों ने मंगलवार को तहसील में धरना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed