{"_id":"583c80a64f1c1bc91fde5b67","slug":"the-newborn-arrived-rape-victim-seeking-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को लेकर इंसाफ मांगने पहुंची रेप पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात को लेकर इंसाफ मांगने पहुंची रेप पीड़िता
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित रेप पीड़ित किशोरी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। पुलिस अभी तक आरोपी प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई। कई बार पुलिस अफसरों से गुहार लगाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को खुद पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के प्रधान ने नौ माह पहले दुष्कर्म किया था। धमकी दी थी कि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इससे वह गर्भवती हो गई थी। डर की वजह से उसने किसी के सामने शिकायत नहीं की थी। 10 अक्टूबर को उसकी अचानक हालत खराब हो गई थी। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी थी। बाद में किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। परिजनों ने 15 अक्टूबर को चांदीनगर थाने में प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। आरोपी के डर और लोकलाज के कारण किशोरी अपने परिजनों के साथ गाजियाबाद में रिश्तेदारी में रह रही थी। शनिवार को किशोरी ने बेटे को जन्म दिया। इससे परिवार परेशान है। पीड़ित किशोरी अपने बेटे और परिजनों के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंची। उसके परिजनों ने एसपी से आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी अजय शंकर राय ने चांदीनगर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।