फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The gang of robbers expose

लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश

Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
The gang of robbers expose
पुलिस हिरासत में लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रमाला पुलिस ने शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी वाहन लुटेरे हैं। उनके पास से एक तमंचा और दो चाकू बरामद हुए है।
विज्ञापन


 रमाला सीओ राजवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े आरोपी बिजवाड़ा गांव के (हाल निवासी राम बिहार कालोनी गाजियाबाद) सोहनवीर उर्फ सोनू पुत्र रामभजन शर्मा, बिहार के दरभंगा के दोनार चौक (हाल निवासी बंथला गाजियाबाद) के विशाल पुत्र रामनाथ और मुजफ्फरनगर के मोरना (हाल निवासी बंथला गाजियाबाद) के शिवम पुत्र सुरेश चंद है।
विज्ञापन


उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और दो कारतूस बरामद हुए है। उनका साथी बंथला गांव का मनोज भागने में कामयाब हो गया। सीओ का कहना है कि आरोपी लूटपाट करते है। शनिवार की रात को भी बदमाशों का लूटपाट करने का इरादा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहनवीर है गैंग लीडर 
बागपत। सीओ का कहना है कि पकड़ा गया सोनवीर उर्फ सोनू गैंग लीडर है। उस पर छह मुकदमे दर्ज है। वर्ष 2009 में उसने गाजियाबाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में वह जेल गया था। 2014 में रमाला क्षेत्र में मारुति वैन लूटी थी। वर्ष 2015 में खेकड़ा में सहकारी समिति के सचिव से कैश लूटा था। इन केसों में वह जेल जा चुका है। उनकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed