{"_id":"58ced2614f1c1be4431a1e9b","slug":"the-farmer-ran-for-possession-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा परिवर्तन को लेकर किसान को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा परिवर्तन को लेकर किसान को दौड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बामनौली गांव के जंगल में कब्जा परिवर्तन को लेकर कुछ लोगों ने रविवार को किसान को दौड़ा लिया। किसान ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।
गांव में जुलाई 2016 में चकबंदी हुई। चकबंदी के बाद अधिकारियों ने कुछ किसानों को कब्जा परिवर्तन करा दिया था, कुछ किसान कब्जा परिवर्तन नहीं कर पाए थे। उस समय तय हुआ था कि खेत में बुआई गई फसलों को काटकर ही कब्जा परिवर्तन किया जाएगा। अब जब गन्ने की फसल कट गई तो कब्जा परिवर्तन को लेकर किसानों में झगड़े होने लगे है।
गांव निवासी किसान रणवीर ने बताया फसल काटने के बाद उसने अपने पड़ोसी को कब्जा परिवर्तन कराया, लेकिन अब वह उसकी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है और उसमें फसल की बुआई दी।
रविवार को वह खेत गया और अपनी जमीन छोड़ने को कहा तो वहां मौजूद पांच-छह लोगों ने गाली गलौज कर उस पर हमला बोल दिया। उसने वहां से भागकर जान बचाई।
इस संबंध में किसान रणवीर ने थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी। इससे गांव में तनाव हो गया।