फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The attack on the dealer, the threat of fire to the shop

डीलर पर हमला, दुकान में आग लगाने की धमकी

Sun, 16 Jul 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 16 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
The attack on the dealer, the threat of fire to the shop
बागपत कोतवाली में मारपीट की जानकारी देते पीड़ित राशन डीलर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुछ लोगों ने मोहल्ला न्यू मुगल पुरा में राशन डीलर पर हमला किया और दुकान में आग लगाने की धमकी दी। डीलर ने बताया अंगूठा मैच नहीं होने पर कार्डधारक को राशन देने से इंकार किया था। वारदात के बाज  शहर के राशन डीलरों ने सीओ दफ्तर में प्रदर्शन कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


राशन डीलर जयकिशन की शहर के न्यू  मुगल पुरा मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। वह शनिवार सुबह राशन बांट रहा था। तभी मोहल्ले का ही एक व्यक्ति राशन लेने आया, उसके अंगूठा का पीओएस मशीन पर नमूना लिया तो मैच नहीं हुआ। डीलर ने संबंधित व्यक्ति को राशन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मना करने पर आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिल कर गाली-गलौज कर उस पर हमला कर दिया। इससे राशन डीलर चोटिल हो गया। आरोपी ने उसको जान से मारने और राशन की दुकान में आग लगाने की धमकी दी। इस वारदात का पता चलते ही शहर के राशन डीलर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में राशन डीलरों ने कोतवाली और सीओ दफ्तर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसमें आनंद प्रकाश, कुशल पाल, नरेश चौहान, विनय आदि रहे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed