फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher injured by miscreants looted

बदमाशों ने घायल कर शिक्षक को लूटा  

Thu, 16 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 16 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured by miscreants looted
शिक्षक दिनेश त्यागी - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा के मुबारिकपुर मार्ग पर बुधवार को रात के समय करीब आठ बजे तीन बदमाशों ने घायल कर बाइक सवार मुबारिकपुर निवासी शिक्षक से मोबाइल और नगदी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बुधवार की रात्रि में करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी शिक्षक दिनेश त्यागी पुत्र ब्रजनंदन त्यागी खेकड़ा स्थित एक कोचिंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाकर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जब वह मुबारिकपुर तिराहे पर पहुंचे, तभी वहां खडे़ तीन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर शिक्षक को रोक लिया और लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से शिक्षक के पेट और हाथ पर कई बार वार किया। इससे शिक्षक गंभीर घायल हो गए। बदमाश घायल शिक्षक से मोबाइल और एक हजार रुपये लूटकर भाग गए। हालांकि बदमाशों ने बाइक लूटने का भी प्रयास किया,  अन्य राहगीरों के  आने के कारण खेतों में भाग गए। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन सवार घायल को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। 

विज्ञापन


किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप 
खेकड़ा। नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में कहा उसकी सोलह वर्षीय पुत्री को पंचलोक गाजियाबाद निवासी रोहित नामक युवक एक जनवरी 2017 को बहला फुसलाकर ले गया। कई बार आरोपी के परिजनों से भी आग्रह किया, लेकिन आरोपी के परिजन उन्हें  झूठे आश्वासन देते रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed