फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tampering women at the shrine

धर्मस्थल पर महिलाओं से छेड़छाड़

Sat, 15 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 15 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tampering women at the shrine
बड़ौत में धार्मिक स्थल के पास छेड़छाड़ के बाद हंगामा करती भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के एक धार्मिक स्थल पर फल खरीदने गई महिलाओं से वहां पर खड़े कुछ युवकों ने जमकर छेड़छाड़ की। इस दौरान महिलाओं ने इसका जमकर विरोध किया और फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने वहां पर जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों ने कई ठेली वालों  पीटा और दौड़ाया और ठेलियों को तोड़ डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की दो-तीन महिलाएं शुक्रवार शाम फल खरीदने गई थीं। आरोप है कि फलों की ठेलियों के पास पहले से ही खड़े एक दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और फोन कर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर महिलाओं के परिजन लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर वहां पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वहां खड़े युवकों के साथ मारपीट की। इस दौरान युवक वहां से भीड का फायदा उठाकर भाग निकले। आक्रोशित परिजनों ने फल बेचने वाले लोगों पर छेड़छाड़ कराने का आरोप लगाते हुए वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। युवकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएसआई हमेंद्र बालियान ने किसी तरह उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed