फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smart phones, knives and sues found in Baghpat prison

बागपत जेल में मिले स्मार्ट फोन, चाकू और सुएं 

Wed, 06 Dec 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 06 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंद अपराध की दुनिया के शातिर खिलाड़ी स्मार्ट फोन, मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मेरठ और एसपी बागपत ने जेल में ढाई घंटे सर्च अभियान चलाया। हाई सिक्योरिटी बैरक के पास स्मार्ट फोन समेत दो मोबाइल, तीन चाकू और दो सुएं बरामद हुए। जेल में सब कुछ ओके बताने वाले अफसर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बागपत जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में 10 अपराधी बंद हैं, इनमें सुनील राठी, विक्की सुन्हेड़ा, और मनीष उर्फ अन्ना शामिल हैं।  निकाय चुनाव से पहले बागपत जेल में बंद सुनील राठी ने रुड़की के डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


इस मामले में रुड़की पुलिस टीकरी की पूर्व चेयरमैन और राठी की मां राजबाला को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है। इसके बाद मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार को शिकायत मिली कि जेल में मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर ने मेरठ के एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल और बागपत एसपी जय प्रकाश को जांच के लिए भेजा। दोनों अफसरों के नेतृत्व में पुलिस टीम दोपहर करीब सवा 12 बजे जेल में पहुंची और ढाई घंटे तक सर्च अभियान चला।

एडीएम और एसपी ने बताया जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक के पास से एक स्मार्ट फोन और एक मोबाइल बाथरूम से मिला है। इनके अलावा तीन चाकू, दो सुएं, तीन चरस के पैकेट सहित अन्य प्रतिबंधित सामान भी मिला है, जिन्हें जब्त कर लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एसपी जय प्रकाश ने बताया जेल परिसर की चेकिंग की गई है। बैरक के पास मूली की बुवाई कर रखी है। वहां से ही स्मार्ट फोन मिला है। चाकू और सुएं को जमीन में दबा रखा था। जमीन की खुदाई करने के बाद ही ये मिले हैं। उनके द्वारा कूड़े तक की जांच की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed