फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sit quietly at home, or else go to jail

चुपचाप घर बैठ जाओ, वर्ना जेल जाओगे

Sat, 05 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 05 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत का सांकरौद प्रकरण लगतार तूल पकड़ा जा रहा है। युवती के परिजनों का आरोप है कि दलित युवक की भाभी दिल्ली पुलिस की सिपाही ने गांव के एक युवक के माध्यम से धमकी दिलवाई की चुपचाप अपने घर पर बैठ जाओ, वरना पूरा परिवार जेल चला जाएगा।
विज्ञापन


युवती के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह गांव के ही दलित समाज का एक युवक उनके घर पर पहुंचा और बोला कि आरोपी युवक रवि की भाभी ने कहा है कि इस मामले में कोई कार्रवाई मत करो, आराम से घर बैठ जाओ। गांव और परिवार के लोग कोई साथ नहीं देगा।
विज्ञापन


दिल्ली में इतने मुकदमे दर्ज करा दिए जाएंगे कि गिनती करना भी मुश्किल हो जाएगा। पूरा परिवार जेल पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं भुुगत लेने तक की भी धमकी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के घर के सामने बैठाया लेखपाल
बागपत। प्रशासनिक अधिकारियों ने युवती के मकान के सामने लेखपाल तैनात कर दिया है, जो कि उनके घर पर आने-जाने और वहां पर होने वाली हर गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं।


गांव में पुलिस-पीएसी तैनात
बागपत। इस मामले को लेकर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। जो कि अधिकारियों को पल-पल की जानकारी दे रहा है।

युवती के पिता की सेहत में सुधार

बागपत। युवती के पिता की हालत में शुक्रवार को सुधार हुआ है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक उसका उपचार करने के लिए आए थे। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

नहीं हुई खाप पंचायत
बागपत। मेरठ रेज के डीआईजी रमित शर्मा, फेसबुक के माध्यम से कह रहे हैं कि सांकरौद गांव में कोई खाप पंचायत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed