फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salute to the martyr Ankit

जांबाज अंकित की शहादत को सलाम

Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैराना-बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैराना-बागपत Updated Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
Salute to the martyr Ankit
बुधवार दिन में अंकित के बारे में जानकारी लेते आईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जांबाज सिपाही अंकित तोमर के निधन की खबर आते ही पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। उससे जुड़ी बातांे को याद कर साथी पुलिस कर्मियों की आंखें नम हाे गई। 
विज्ञापन


 कैराना में तैनात सिपाही अंकित तोमर एक जांबाज सिपाही था और साबिर एनकाउंटर से पहले भी वह बदमाशों की धरपकड़ में हमेशा आगे रहा है। पचास हजार के इनामी फुरकान की गिरफ्तारी में भी अंकित शामिल रहा था और उसे पुरस्कृत करने की संस्तुति के साथ उसका नाम मुख्यमंत्री को भेजा गया था।  
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल हुए कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बागपत के गांव वाजिदपुर निवासी अंकित तोमर 2011 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ। उसकी पोस्टिंग शामली जिले में हुई। एसपी ने तेज तर्रार होने पर उसको कैराना कोतवाली में तैनात कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना कोतवाली में रहते हुए उसने कई साहसिक कार्य किए, जिनमें आठ अप्रैल 2017 को 50 हजार के इनामी बदमाश फुरकान से हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल रहा था। तब कैराना-कांधला मार्ग पर हुई मुठभेड़ में फुरकान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें सिपाही अंकित तोमर और शहजाद घायल हो गए थे। बावजूद इसके इन दोनों सिपाहियों ने फुरकान को दबोच लिया था। 

जिले में इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के अभियान में फुरकान की सबसे पहली गिरफ्तारी हुई थी। इसके चलते पुलिस अधीक्षक ने अंकित तोमर को मुख्यमंत्री से सम्मानित कराने के लिए भी नाम भेजा था।


उधर, मंगलवार रात जब जंधेड़ी गांव में मुठभेड़ हुई, तो सिपाही अंकित तोमर के सिर में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत मंे नोएडा के फोर्टिस हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात उपचार के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर कैराना भगवत सिंह का मेरठ में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed