{"_id":"5987685d4f1c1b99108b4801","slug":"robbery-from-vegetable-and-cloth-merchants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी और कपड़ा व्यापारियों से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी और कपड़ा व्यापारियों से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी-रटौल मार्ग पर स्थित घिटौरा गांव के मोड़ के पास बदमाशों ने सब्जी व्यापारी को पीटकर ढाई हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा एक कपड़ा व्यापारी से भी लूटपाट की गई।
रटौल निवासी सलाऊदीन रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर लोनी में सब्जी लेने के लिए जा रहा था। घिटौरा मोड़ पर स्थित भट्ठे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट कर नगदी लूट ली। बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, पर वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
इसके अलावा रटौल निवासी इकराम साइकिल पर फेरी लगाकर गांवों मे कपड़ा बेचता है। शनिवार शाम करीब तीन बजे कपड़ा बेचकर घर लौट रहा था। रटौल-लोनी मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर हजारों रुपये की नगदी और अन्य सामान लूट लिया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।