फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Revenue Department team will also be involved in the investigation

राजस्व विभाग की टीम भी जांच में होगी शामिल

Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Revenue Department team will also be involved in the investigation
बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरनावा आश्रम की जमीन पर उठे सवाल की जांच के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। चकबंदी और वन विभाग की टीम के साथ राजस्व की टीम भी शामिल की जाएगी। संयुक्त टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के बरनावा आश्रम की जमीन को लेकर विवाद उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने प्रशासन से शिकायत की कि आश्रम के प्रबंधकों ने ग्राम पंचायत और वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया है। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार ने बताया स्थिति स्पष्ट करने के लिए ही वन विभाग और चकबंदी की टीम बनाई है, अब इसमें राजस्व विभाग की टीम भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत और वन विभाग अगर कहता है कि उनकी जमीन पर कब्जा है, तो उसकी पैमाइश कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। वन विभाग की टीम ने अकेले पहुंचकर जांच की, लेकिन उन्हें इस बाबत कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है। उनकी ओर से गठित टीम जल्द ही मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बरनावा आश्रम के प्रबंधकों ने प्रशासन को 65 लोगों की सूची दे रखी है। पहचान पत्र दिखाकर यही लोग आश्रम में आवाजाही कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी आश्रम का मुख्य बड़ा गेट बंद रहा। बिनौली पुलिस ने कई बार गश्त की और दिनभर पीएसी तैनात रही। 

शेखपुरा के परिवार उठा रहे सवाल 
बागपत। बिनौली क्षेत्र के गांव शेखपुरा के कई परिवार आश्रम पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह परिवार कानूनी कार्रवाई से बच रहे हैं, लेकिन इनका कहना है कि उनकी जमीन को औन-पौने दाम में खरीदा गया है। ग्राम प्रधान के पति जनेश्वर बागड़ी स्वीकार करते हैं कि कुछ लोग उनके पास पहुंचे हैं, लेकिन अभी किसी ने शिकायत नहीं की है।


वीडियो वायरल वाली महिला शेखपुरा की 
बागपत। महिलाओं के साथ अत्याचार की बात कहने वाली बुजुर्ग महिला शेखपुरा गांव की है। बयान वायरल होने के बाद वह गांव में नहीं है। महिला का परिवार गाजियाबाद के लोनी में रहता है और पिछले साल ही सरकारी योजना के तहत उसे गांव में आवास दिया । प्रधान के पति जनेश्वर बागड़ी का कहना है कि महिला फिलहाल गांव से चली गई है। महिला अगर कहेगी तो वह उसका साथ देने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है वीडियो में महिला 27 साल पुराने उत्पीड़न का जिक्र कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed