{"_id":"2d724b1039e287b7c148e08d72779149","slug":"prami-par-bandhak-banakar-duskaram-karne-ka-aarop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती ने सोमवार को पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने कहा कि युवक शादी का झांसा देकर उसे धोखे से हरियाणा ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसे वहां पर छोड़कर अपने घर आ गया। इतना ही नहीं उसने अपने परिजनों पर भी हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया है। आरोपी युवक जेल चला गया है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती छह अगस्त को फरार हो गई। उसके परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर पुलिस से उसकी बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती ने पहले थाना पहुंचकर कहा था कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के संग गई थी। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इसको लेकर दोनों समुदाय के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। लेकिन सोमवार को उसने पुलिस के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि लड़की ने बयान दिए कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर हरियाणा ले गया था। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बगैर बताए अपने चाचा के साथ अपने घर आ गया। उसने उसे धोखा दिया है।
वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उसने यह भी कहा कि उसे अपने परिजनों से जान का खतरा है। एसएचओ का कहना है कि युवती का मेडिकल परीक्षण हो गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
14 लोगों के खिलाफ होगा मुचलका पाबंद
बागपत। घटना से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इसी को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी का कहना है कि गांव के दोनो पक्ष के 7-7 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है।