{"_id":"584079544f1c1b0c1ede8013","slug":"police-could-break-down-the-relationship-of-daughter-came-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के घर आने से बेटी का टूट सकता है रिश्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के घर आने से बेटी का टूट सकता है रिश्ता
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में साहब! पता चलते ही अपने बेटे को खुद पकड़वा दूंगी...लेकिन पुलिस मेरे घर पर न आए। इससे उनकी बदनामी हो रही है। 4 दिसंबर को होने वाली उसकी बेटी की शादी भी टूट सकती है। पुलिस आग्रह करने के बाद भी नहीं मान रही है। इससे पूरा परिवार काफी परेशान है। यह कहना है कि रमाला क्षेत्र के एक गांव की महिला का।
महिला का कहना है कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। एक बेटा शादीशुदा है। जो हरियाणा में रहता है। बेटी की 4 दिसंबर को शादी होने जा रही है। उसका छोटा बेटा गांव की एक युवती को 3 नवंबर को अपने साथ लेकर चला गया है। उनको काफी तलाश किया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। युवती के परिजनों ने रमाला थाना पर शिकायत की। थाना पुलिस 17 नवंबर को उसके बड़े बेटे को घर से उठाकर ले गई। पूछताछ करने पर 21 नवंबर को बेटे को छोड़ा। आरोप है कि पुलिस उनके घर पर आकर लगातार उसको और परिवार के लोगों को परेशान कर रही है। आग्रह के बाद भी पुलिस ने उसके घर पर आना बंद नहीं किया। इससे उसकी बेटी का रिश्ता टूट सकता है। पीड़िता ने कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में शिकायत की। रमाला थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।