{"_id":"e485a94cc570a88a48ce1b73d8cd804a","slug":"police-costable-did-love-sex-and-cheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटेबल ने किया लव, सेक्स और धोखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांटेबल ने किया लव, सेक्स और धोखा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर की एक युवती ने बागपत पुलिस के कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने उसके साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। उसकी वीडियोक्लिप भी बना ली। कई बार उसे सार्वजनिक करने की भी धमकी दी। आरोपी कांस्टेबल अब उसे धोखा देकर चला गया है। उसने एसपी से शिकायत की है। मामले की जांच सीओ रमाला को सौंपी गई है।
बुलंदशहर निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के एक युवक का उसके घर पर आना जाना था। वर्ष 2005 में उनके बीच प्रेम प्रसंग चल गया था। दो साल बाद परिजनों ने उसकी शादी मेरठ में कर दी थी। उसके दो बच्चे हैं।
इसी दौरान उसके प्रेमी की यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी लग गई। प्रेमी कांस्टेबल मेरठ में उसके ससुराल में भी आने लगा था। वर्ष 2012 में आरोपी ने उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूरे परिवार को इसका पता चला गया था।
विज्ञापन
इसी को लेकर पति ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। उसने प्रेमी ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। वह तीन साल से उसके साथ रह रही है। उसने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना रखी है। कई बार वह उसे नेट पर डालने की धमकी दे चुका है। आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल अब दूसरी शादी करने की तैयारियों में लगा हुआ है।
तीन दिन से उसका मोबाइल बंद चल रहा है, जबकि वह उसके साथ रहना चाहती है। उसके माता-पिता ने भी उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। बृहस्पतिवार को उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि मामले की जांच सीओ रमाला को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।