फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   organically at the polling station of Kotana

कोताना में मतदान केंद्र पर बवाल

Wed, 14 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 14 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
organically at the polling station of Kotana
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बड़ौत ब्लाक के कोताना गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे ही फर्जी वोटिंग और बगैर पहचान-पत्र के मतदान करने से रोकने पर जमकर बवाल हो गया। वोटरों की सुरक्षाकर्मियों से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। माहौल खराब होने की स्थिति में पुलिस ने ग्राम प्रधान को एनएसए की कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सात बजे कोताना गांव के जूनियर हाईस्कूल केंद्र पर मतदान शुरू होते ही तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। इस केंद्र पर भारी संख्या में वोटर बगैर आईडी के मतदान करने की जिद पर सुरक्षाकर्मियों से अड़ गए। साथ ही फर्जी वोटिंग से रोकने पर भी लोग जवानों और एजेंटों से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल से ग्राम प्रधान रईस की तीखी नोकझोंक हुई। बार-बार ग्राम प्रधान पुलिस से उलझता रहा। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान भगदड़ मचने से मेहरबान के साथ कई लोग घायल हो गए।

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस से कहा कि ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया जाए, तो वह वहां से भाग गया। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने फोन पर ग्राम प्रधान रईस को चेतावनी दी कि यदि वह घर से बाहर आया, तो उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान गांव के ही प्राइमरी विद्यालय नंबर एक में भी पहचान पत्र को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। उधर, सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने भीड़ पर लाठीचार्ज की निंदा की। मतदान समाप्त होने तक तनावपूर्ण स्थिति कायम रही।


सिनौली गांव में हंगामे की स्थिति रही ः बड़ौत। सिनौली गांव में भी प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर बीडीसी के दो सदस्यों में तनातनी हो गई। बाद में लोगों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। लुहारी गांव के हरिजन चौपाल के मतदान केंद्र पर भी हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed