फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Obscene antics oil poured on opposition

अश्लील हरकतों के विरोध पर तेल उडे़ला

Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का आरोप है  कि ससुराल द्वारा की जा रही अश्लील हरकतों का विरोध किया तो उसके ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। इतना ही नहीं, उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसने कोतवाली में शिकायत की।
विज्ञापन


 विवाहिता ने बताया उसका ससुर उस पर गलत नजर रहता है। उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर परिवार के लोग मारपीट करते हैं। इसकी पुलिस से कई बार शिकायत की। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


विरोध करने पर सोमवार सुबह जान से मारने की नियत से ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उडे़ल दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्होंने उसका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। वह घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर काफी  लोग इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने उसकी जान बचाई। उसने अपने पति के साथ कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस आरोपी ससुर को कोतवाली पर ले आई आैर पूछताछ की। हल्का इंचार्ज एसआई वीरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला का अपनी सास और ससुर से झगड़ा चल रहा है। जान से मारने के प्रयास का आरोप गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed