फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not to vote for pro-family assault, kidnapping a young man

 समर्थक को वोट न देने पर परिवार पर हमला, युवक का अपहरण 

Wed, 15 Feb 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Feb 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Not to vote for pro-family assault, kidnapping a young man
बागपत सीएचसी में लोगो से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत। क्षेत्र के गांव संतोषपुर  में प्रत्याशी को वोट न देने पर सोमवार सुबह महिला के कपडे़ फाड़ दिये। पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़ित महिला के पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें पांच सदस्य घायल हो गए। आरोपी मकान से एक युवक का अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन


संतोषपुर गांव के जग रोशन ने बताया गांव के कुछ लोग उन पर विधानसभा चुनाव में अपने समर्थक प्रत्याशी को वोट डालने का दबाव बना रहे थे। सोमवार को सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी गांव के बाहर गोबर डालकर लौट रही थी। मकान के पास पहुंचते ही पड़ोसी युवक उससे वोट की जानकारी करने लगा। न बताने पर आरोपी ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और कपडे़ फाड़ दिये।
विज्ञापन


घटना की पुलिस से शिकायत की। इससे गुस्साए आरोपियों ने शाम को अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला बोल दिया। इससे उसकी पत्नी, बेटा ललित और राहुल, पुत्रवधू पूनम, बेटी पूजा घायल हो गई। पुत्रवधू गर्भवती है। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके पेट में लात मारी। आरोपी मकान में तोड़फोड़ कर उसके साले के बेटे कन्हैया को गाड़ी में डालकर ले गए। दोबारा धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो उनको जान से मार दिया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। देर रात तक युवक  बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से हुआ हमला
बागपत। पीड़ितों ने कहा शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा हुआ कि आरोपी मकान में घुसकर पूरे परिवार पर हमला करके चले गए। पुलिस जरा भी गंभीर होती तो आरोपी उन पर हमला नहीं कर पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed