{"_id":"5898b6924f1c1b8952378a92","slug":"neat-cattle-smuggler-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश तस्कर जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौवंश तस्कर जेल भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के आरोपियों को जेल ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी-हरियाणा बार्डर पर कटान के लिए गौवंश ले जाते पकड़े आरोपी दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने उनको जेल भेजा।
हरियाणा के फतियाबाद जनपद से गौवंश लेकर ट्रक में आ रहे दो युवकों को रविवार को निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया था। ट्रक में मुंह पैर बंधे सात बैल और छह सांड़ मिले थे। पकड़े गए आरोपी युवकों ने खुद को सहारनपुर के देवबंद निवासी मुबारिक पुत्र यासीन और इमरान पुत्र तैय्यब बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे कटान के लिए गौवंश को मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे हैं। वे लंबे समय से इस कार्य को कर रहे हैं। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, वहां से उनको जेल भेजा। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है।
हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया
बागपत। बड़ौत पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी सचिन उर्फ बच्ची और विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियोें के पास से एक तमंचे और चाकू बरामद किया। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किए। वहां से उनको जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिनेश को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
चार लोगों को गिरफ्तार कर
116 लीटर शराब बरामद
बागपत। कोतवाली पुलिस ने काठा घाट से ट्रैक्टर पर शराब लाते हुए अनुज निवासी काठा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दोघट पुलिस ने आरोपी पप्पू, खेकड़ा पुलिस ने कल्लू निवासी खेकड़ा और बालैनी पुलिस ने रवि निवासी डौलचा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 116 लीटर शराब बरामद की।
तीन वाहनों की काली फिल्म उतारी
बागपत। जनपद में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन वाहनों की काली फिल्म उतारी। 28 वाहनों के चालान कर 27650 रुपये शमन शुल्क वसूला। इसके अलावा पुलिस अफसरों ने 20 गांवों का भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।
लूट का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस ने लूट के आरोपी रोहित पुत्र महावीर निवासी बाघू को गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में तमंचा, कारतूस के अलावा लूटी गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस उसके फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है।