फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   murder of History-sheeter in pura

हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूना

Mon, 27 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी Updated Mon, 27 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
murder of History-sheeter in pura
पुरा गांव में हिस्ट्रीशीटर धीरज की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बालैनी थाना के हिस्ट्रीशीटर धीरज (30) की रविवार को पुरा गांव में उसके ही खेत में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक हत्या के केस में सजायाफ्ता था। फिलहाल जेल से जमानत पर आया हुआ था। पता चलते ही पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


  पुरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर धीरज पुत्र राजपाल सिंह रविवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर खेत में चारा लेने के लिए गया था। वह दोपहर तक वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद उसकी पत्नी बबीता दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत में उसे तलाशने पहुंची। उसे ट्यूबवेल के अंदर धीरज का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। उसके रोने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। इससे मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी  मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक के पिता राजपाल सिंह ने अज्ञात में अपने बेटे की हत्या की तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अजीजुल हक ने बताया हिस्ट्रीशीटर धीरज की गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक सजायाफ्ता अपराधी था। फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। 

परिवार में मचा कोहराम 
मृतक धीरज अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई धीरज जेल में बंद है। उसका भाई आदेश गांव में ही रहता है और सबसे छोटा भाई अमित पिछले 16 साल से लापता है। धीरज की पिछले साल शादी हुई थी। उसके एक बेटा है। इस वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

ऋषिपाल की हत्या में हुई थी  धीरज को आजीवन कारावास 
बागपत। पुलिस के अनुसार पुरा गांव के ऋषिपाल की वर्ष 2003 में हत्या हो गई थी। इसमें धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस केस में कोर्ट से आरोपी धीरज को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। धीरज जेल से जमानत पर आया हुआ  था। 


 चार गोली मारी गई धीरज को 
बागपत। गांव के लोगों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर धीरज को चार गोली मारी गई थी। एक गोली कनपटी और तीन गोली चेहरे पर अलग-अलग जगह पर लगी हुई  है। 

धीरज ने हत्या कर रखा था अपराध की दुनिया में कदम
बागपत। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक धीरज के खिलाफ बालैनी थाना में वर्ष 2003 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2005 में पुलिस ने उसे आर्म एक्ट में बंद किया था और वर्ष 2006 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed