{"_id":"589378814f1c1b313de83e19","slug":"mitli-woman-burnt-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली में महिला झुलसी, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीतली में महिला झुलसी, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मीतली गांव में विवाहिता बृहस्पतिवार की सुबह रहस्यमय ढंग से झुलस गई। उसने अस्पताल में दिए एक बयान में अपने ससुरालियों पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
काठा गांव निवासी युवती रेशमा की शादी दो साल पूर्व मीतली गांव के युवक के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह रेशमा रहस्यमय ढंग से झुलस गई। पता चलने पर परिजनों और आसपास के लोग उसे कमरे से निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान रेशमा ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसका मानसिक उत्पीड़न करते थे। महिला का आरोप है कि आरोपी ससुरालियों ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर जलाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला के पति प्रवीन ने कहा कि उसकी पत्नी ने खुद ही आग लगाई है। उसने तो उसे बचाने का प्रयास किया, इससे वह भी झुलस गया। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।
एक सप्ताह से चल रहा था विवाद
बागपत। महिला के पति प्रवीन का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से घर में विवाद चल रहा था। उसने अपनी पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी पत्नी ने उसके कपड़े बाहर डाल दिए थे। जैसे ही वह बाहर आया तभी कमरा बंद कर आग लगा ली थी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई।