फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mitli woman burnt, serious

मीतली में महिला झुलसी, गंभीर 

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mitli woman burnt, serious
महिला - फोटो : demo pic
बागपत। मीतली गांव में विवाहिता बृहस्पतिवार की सुबह रहस्यमय ढंग से झुलस गई। उसने अस्पताल में दिए एक बयान में अपने ससुरालियों पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


काठा गांव निवासी युवती रेशमा की शादी दो साल पूर्व मीतली गांव के युवक के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह रेशमा रहस्यमय ढंग से झुलस गई। पता चलने पर परिजनों और आसपास के लोग उसे कमरे से निकाल कर  अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान रेशमा ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसका मानसिक उत्पीड़न करते थे। महिला का आरोप है कि आरोपी ससुरालियों ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर जलाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला के पति प्रवीन ने कहा कि उसकी पत्नी ने खुद ही आग लगाई है। उसने तो उसे बचाने का प्रयास किया, इससे वह भी झुलस गया। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से चल रहा था विवाद 
बागपत। महिला के पति प्रवीन का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से घर में विवाद चल रहा था। उसने अपनी पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी पत्नी ने उसके कपड़े बाहर डाल दिए थे। जैसे ही वह बाहर आया तभी कमरा बंद कर आग लगा ली थी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed