{"_id":"579908d44f1c1bd56021e746","slug":"miscreants-struck-in-the-temple-phulera","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फिर फुलैरा मंदिर में धावा बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फिर फुलैरा मंदिर में धावा बोला
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा-चांदीनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
फुलैरा गांव के बालाजी संकट मोचन मंदिर में मंगलवार रात बदमाशों ने फिर धावा बोल दिया। पुजारियों की बेरहमी से पिटाई की। मंदिर के गार्ड ने फायरिंग की तो बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने चांदीनगर थाना पर शिकायत की है।
मंदिर के परिसर में मंगलवार रात पुजारी हरिकुमार पांडेय और रमेश प्रसाद सोए हुए थे। मंदिर के गार्ड कृष्ण मुरारी के अलावा पंडित मनीष द्विवेदी और राहुल वहां पर बने कमरे की छत पर आराम कर रहे थे। देर रात मंदिर में बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश घुस आए।
बदमाशों ने पुजारियों पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गार्ड कृष्ण मुरारी जाग गए। उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर बदमाश वहां से दौड़ पड़े। पीड़ित पुजारियों ने एक बदमाश को पहचान लिया। उन्होंने दिल्ली के मनोज को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना को लेकर श्रद्वालुओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मंदिर में एक माह पूर्व भी बदमाशों ने घुसकर पुजारियों पर हमला किया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। खेकड़ा सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है कि मंदिर में झगड़ा हुआ है। दिल्ली के एक व्यक्ति को नामजद भी किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी।