फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Millions stolen in a single night at five stores

एक ही रात में पांच दुकानों में लाखों की चोरी  

Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen in a single night at five stores
बड़ौत की जाट कॉलेज मार्केट में दुकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत की जाट कॉलेज मार्केट में शनिवार की रात बदमाश एक के बाद एक पांच दुकानों में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता। एक साथ पांच दुकानों मेें चोरी से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


बदमाश शीतल फोटोस्टेट की दुकान का एग्जॉस्ट फैन उखाड़कर दुकान में घुसे और वहां रखी 18 हजार की नगदी, मशीनों के स्पेयर पार्ट चोरी कर ले गए। चोरी की गई सामान की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। इस दुकान का मालिक गजेंद्र पुत्र शीतल सिंह पट्टी मीरापुर बड़ौत के रहने वाला है। बदमाशों ने वसीम तोमर पुत्र यासीन तोमर की दुकान चौधरी स्टील को निशाना बनाया। यहां से बदमाश नगदी व सामान समेत 19 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने गणेश बैटरी व इन्वर्टर सेंटर में नकब लगाया। यह दुकान समरपाल पुत्र महीपाल सिंह की है। यहां से बदमाश 12 हजार की नगदी व अन्य औजार चोरी कर ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने जगमोहन वर्मा पुत्र श्रीनिवास वर्मा की दुकान में वारदात को अंजाम दिया। जगमोहन की वर्मा सेनेटरी के नाम से दुकान है। यहां से बदमाश 10 हजार की नगदी, सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा बदमाश असलम मलिक की मलिक डेयरी में भी नकब लगाकर 20 हजार की नकदी और अन्य कीमती कागजात चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed