फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   loot ka virodh karne par ki thi ravi ki hatya

लूटपाट का विरोध करने पर की थी रवि की हत्या

Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
loot ka virodh karne par ki thi ravi ki hatya
रवि (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। शहर के देशराज मोहल्ला के बिजली मिस्त्री रवि की 28 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि रोडरेज में रवि की जान गई है। आरोपियों को जेब खर्च के लिए रुपये की जरूरत थी। इसलिए ठेके के पास लूट करने के लिए गए थे। रवि ने बाइक छीनने का विरोध किया तो उसकी आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको जेल भेजा। 
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया इस मामले में तीन मुल्जिम  मनोज पुत्र विजयपाल निवासी सोनीपत रोड गौरीपुर, अमित पुत्र थम्बू निवासी गौरीपुर और नीरज पुत्र मनोज निवासी निकट गेस्ट हाउस बागपत प्रकाश में आए थे। आरोपी मंगलवार की रात में बाघू नौरोजपुर-गौरीपुर रोड पर हाजी ईशाक के नलकूप के पास दो  बाइकों पर लूट के इरादे से खड़े थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उनको पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 पूछताछ करने पर आरोपियों ने रवि की हत्या करने का इकबाल किया।

उन्होंने बताया उनके पास जेब खर्च तक के लिए रुपये नहीं थे, इसीलिए रवि से बाइक लूटने का प्रयास किया, इसके विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक छुरी, कारतूस, दो बाइक और रवि का लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार रवि की हत्या करने के बाद अमित अपने साथियों के साथ गांव में गया। बाद में नलकूप पर जाकर शराब पी। उधर, सीओ ने बताया आरोपी पहले दिन भी शराब के ठेके के पास शराबियों से लूटपाट करने के लिए गए थे, लेकिन ढाबा के पास स्थित अंडे की दुकान पर पुराना कस्बे के ही एक युवक से उनका विवाद हो गया था। उसके बाद आरोपी वापस लौट आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed