{"_id":"4598113763c89ca5cf74c75a0bba6045","slug":"loot-in-delhi-shamli-passenger-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन में चढ़े बदमाशों ने बुधवार की रात बावली हाल्ट के पास कई यात्रियों से जमकर लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश ट्रेन धीमी होते ही भाग निकले। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी और रेलवे पुलिस को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
दो दिन पूर्व भी बावली हाल्ट पर ही बदमाशों ने ट्रेन में लूट की कोशिश की थी, लेकिन यात्रियों के शोर मचाने और आरपीएफ जवानों के आ जाने से बदमाश चेन पुलिंग कर जंगल में भाग गए थे। बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे जैसे ही दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन नंबर 74023 बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो बावली हाल्ट के पास आधा दर्जन बदमाश ट्रेन में चढ़ गए।
यात्रियों को तमंचे दिखा कर लूटपाट शुरू कर दी। इसी बीच यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दे दी। आरोप है कि सूचना के बाद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में बदमाश कासिमपुर खेड़ी के पास ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट का शिकार हुए रटौल निवासी शहीद और महूबब ने बताया कि वे पंजाब मेें कपड़ा बेचने का काम करते है। बदमाशों ने शहीद से 5 हजार, महबूब से तीन हजार रुपये के अलावा अन्य यात्रियों से भी लूटपाट की। लूट के दौरान बदमाशों ने यात्रियों के विरोध करने पर मारपीट भी की।
उधर, इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में यात्रियों में आपस में कहासुनी हो गई होगी, जिसे यात्री लूट की घटना बता रहे है। दूसरी तरफ, यात्रियों का कहना था कि तीन दिन में ट्रेन में लूटपाट की यह दूसरी घटना है, लेकिन सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए है।