फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lineman's current death

लाइनमैन की करंट से मौत

Tue, 15 Sep 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Tue, 15 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
ग्राम हसनपुर मंसूूरी में सोमवार की सुबह विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने खेकड़ा थाने पर जेई और एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। उधर, हादसे के विरोध में बिजलीघर के संविदा कर्मी काम बंद करके हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी संजीव (25) पुत्र हरपाल खेकड़ा देहात बिजली घर के पाबी फीडर पर संविदा पर लाइन मैन के रूप में कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में उच्च क्षमता की लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक उच्च क्षमता की लाईन में खेकड़ा देहात बिजली घर से आपूर्ति छोड़ दी गई। करंट लग बुरी तरह झुलसकर वह खंभे से नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंचे जेई रविप्रताप, एसएसओ धर्मेंद्र एवं अन्य कर्मचारी उसे उठाकर पहले खेकड़ा में चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए  बाद में बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां बालादेवी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण ग्राम प्रधान विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में खेकड़ा थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर जेई एवं एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी।

 देर शाम पोस्टमार्टम के बाद संजीव के शव का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, इसके विरोध में अन्य संविदा कर्मियों ने दिन भर कार्य का बहिष्कार किया। पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed