फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard hunted the bulls

तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया

Fri, 09 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा-दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा-दोघट Updated Fri, 09 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेगमाबाद गढ़ी गांव के जंगल में तेंदुए ने दूसरे दिन आवारा गोवंश के बछड़े का शिकार किया। बछड़े के अवशेष मिलने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वन विभाग का पुतला भी जलाया। 
विज्ञापन


गांव निवासी रामबीर बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम करने गए थे। जब वे खेत में काम कर रहे थे तो उन्हे आवारा गोवंश के बछड़े के अवशेष  मिले। जिसे तेंदुए ने मार अपना निवाला बना लिया था। इसकी सूचना उन्होंने गांव में मोबाइल फोन पर दी। बछड़े के शव को देखकर उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने वन विभाग के प्रतीक पुतले का दहन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा तेंदुए ने बुधवार को गांव के जंगल में हिरन का शिकार किया था और बृहस्पतिवार को इसी जगह बछड़े का शिकार किया। तेंदुए गांव के जंगल में ही छिपा हुआ है।  उन्होंने कहा यदि शीघ्र तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इन में रामबीर, राजकुमार, ब्रहम सिंह, सत्यवीर, वीरेंद्र, हरपाल, धीरज, सतेंद्र, जगवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलसम में कुत्ते को बनाया निवाला
दाहा। आजमपुर मुलसम गांव में किसान लखीरा सिंह फसलों की सिंचाई कर रहा था, उसी दौरान तेंदुए ने उसके कुत्ते को अपना निवाला बना दिया। तेंदुए को देखकर उसने दौड़ लगाई और गिरकर वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने कहा पशुओं पर आए दिन तेंदुआ हमला कर रहा है।


बिल्ली बताकर विभाग पल्ला झाड़ लिया जाता है। गांव के सचिन, शिवकुमार, अमरपाल, कृष्णपाल, सोहनलाल, सतपाल ने वन विभाग से संघन चेकिंग अभियान चलाकर तेंदुआ को पकड़ने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed