फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Just thrown brings milk dealer

लती बस से दूध व्यापारी को फेंका

Thu, 16 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 16 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Just thrown brings milk dealer
बागपत कोतवाली में शिकायत करने जाता पीड़ित युवक आशुतोष राठी - फोटो : amar ujala
बागपत। बस में ही सवार युवकों ने हाईवे पर स्थित रिवर पार्क के पास चलती बस से दूध व्यापारी को फेंक दिया। इसके बाद सड़क पर जमकर पिटाई की। बाद में हमलावर तमंचे हवा में लहराते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। 
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर के गांव लहुसाना निवासी आशुतोष राठी ने दी तहरीर में कहा वह दिल्ली में दूध सप्लाई का कार्य करता है। उसके चेक बाउंस को लेकर गांव के ही एक युवक से विवाद चल रहा है। वह बुधवार को कोर्ट में तारीख करने के बाद प्राइवेट बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही बस शहर में हाईवे पर स्थित रिवर पार्क के पास पहुंची, तभी बस में सवार चार-पांच लोगों ने उसके साथ बस में ही मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने चलती बस से उसे बाहर फेंक दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। धमकी दी यदि केस में समझौता नहीं किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोप है  विपक्षी ने अपने साथियों से मिलकर उस पर हमला कराया है। इससे वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा कराकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

 

केस में समझौता नहीं करने पर धमकी 
बागपत। मीतली गांव की विवाहिता रश्मि की हत्या के मामले में उसके मायके वालों ने कहा फरार आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने सीओ बागपत से शिकायत की।  काठा गांव निवासी ब्रजपाल ने कहा उसकी बेटी रश्मि की शादी दो साल पहले प्रवीण के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक फरवरी को रश्मि को उसके ससुरालियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। वह झुलस गई। बाद में दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ गई। कोतवाली में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति प्रवीण और ससुर रामवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं और धमकी दे रहे हैं केस में समझौता नहीं किया तो उनको भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा।  उन्होंने बुधवार को सीओ बागपत से शिकायत की है। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किए जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ईख की फसल काटने का प्रयास, धमकी  
बागपत। कमाला निवासी किसान सुल्तान का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी उनकी ईख की फसल को काटने के प्रयास में लगे हुए है। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed