फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Issued a warrant against the head of a rape accused

दुष्कर्म के आरोपी प्रधान के खिलाफ वारंट जारी

Thu, 01 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Thu, 01 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी प्रधान के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गई। पुलिस को आरोपी की दिल्ली में लोकेशन मिली है। पुलिस ने वहां पर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने नौ माह पहले 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। पता चलने पर 15 अक्टूबर को आरोपी प्रधान के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस अभी तक प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई। शनिवार को किशोरी ने लड़के को जन्म दिया। सोमवार को वह अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पहुंची। उस समय उसकी हालत बेहद खराब थी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां पर हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस को जैसे ही पता चला कि किशोरी की हालत गंभीर है, उसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी, लेकिन वहां पर आरोपी नहीं मिला। पुलिस वहां से दो लोगों को पकड़कर थाने लेकर आई। पुलिस ने आरोपी प्रधान के बारे में उनसे पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी दिल्ली में छुपा हुआ है। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी गई है। आरोपी प्रधान के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed