{"_id":"58373e0c4f1c1b262413d001","slug":"hijacking-of-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने की अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने की अपहरण की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बागपत में समाजवादी एंबुलेंस के चालक जितेंद्र का अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है।
बागपत की शुगर मिल के पास रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि वह हिना पैलेस के पास से बाइक से गुजर रहा था। वहां एक युवक खड़ा हुआ था। उसने उसे नमस्त की। आरोपी ने उसे पैर छू कर नमस्ते करने के लिए कहा। वह अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ने लगा तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालने लगे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा तो आरोपियों ने उसका पीछा किया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को गाड़ी के साथ पकड़ा, अन्य भागने में कामयाब हो गए। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मामला मारपीट का है।