फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gangnauli family plot behind the assassination, a hold, a second arrest soon: IG

गांगनौली हत्याकांड के पीछे घरवालों की साजिश, एक पकड़ा, दूसरे की गिरफ्तारी शीघ्र : आईजी

Tue, 18 Oct 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 18 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Gangnauli family plot behind the assassination, a hold, a second arrest soon: IG
गांव में तैनात पीएसी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
बागपत/मेरठ। गांगनौली कांड का लगभग खुलासा हो चुका है। पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस को हत्या के पीछे पूरी कहानी भी पता चल गई है, बस इंतजार है पीएसी के जवान प्रताप से लूटी गई एसएलआर की बरामदगी का। एसएलआर की बरामदगी के बाद पुलिस खुलास कर देगी। आईजी ने इस हत्याकांड के पीछे नजदीकियों का ही हाथ बताया है। उधर, सविता का बेटे पंकज को लेकर पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गांगनौली गांव में पंकज राठी के घर ठहरे बदमाशों ने खूनी खेल खेला था। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस का कहना है कि पंकज के घर में दो बदमाश पहले से थे। उनके द्वारा ही दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की हत्या की गई। इस हत्याकांड के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था? इसका खुलासा बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


आईजी मेरठ जोन अजय आनंद के मुताबिक, गांगनौली में पीएसी के एचसीपी राकेश शर्मा, सिपाही विजय कुमार के अलावा सविता, उसकी बेटी प्रीति और पिता मांगेराम की हत्या का खुलासा चौंकाने वाला होगा। उनका दावा है कि हत्याकांड की साजिश घरवालों द्वारा ही रची गई है। जांच में सामने आया है कि पांच लोगों की हत्या को केवल दो बदमाशों ने अंजाम दिया था, जो पंकज के घर में पहले से मौजूद थे। इसके बाद बदमाश एक पुलिसकर्मी की एसएलआर भी लूटकर ले गए गए। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है, जिसने वारदात से जुड़ी अहम जानकारियां दी हैं। जबकि, दूसरा बदमाश फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके पास पुलिस की लूटी हुई एसएलआर भी है। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गांगनौली कांड का सही खुलासा कर देगी। यह वही बताएगा कि हत्याकांड के पीछे घरवालों में कौन शामिल रहा और उसका मकसद क्या था। पुलिस ने एक बदमाश के अलावा भी कई लोगों को उठाया है। केस की गुत्थी लगभग सुलझा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed