फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former director jailed for abducting two accused

पूर्व डायरेक्टर के अपहरण के दो आरोपी जेल भेजे 

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former director jailed for abducting two accused
arrest
बागपत। रमाला गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर चौधरी सुरेश पाल के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। 
विज्ञापन


हेवा गांव के पूर्व डायरेक्टर सुरेश पाल का आरोप था कि उनका खेत से अपहरण कर किरठल गांव में कार से ले जाया गया। वहां बंधक बनाकर रखा। पांच लाख रुपये की फिरौती लेकर छोड़ा गया। उनकी शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य महिला सुरेश, उनके बेटे धर्मेंद्र के अलावा मनोज, हरेंद्र और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दो आरोपी मनोज और हरेंद्र को पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां उनको जेल भेजा। छपरौली पुलिस ने कहा केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पांच वाहनों की काली फिल्म उतारी 
बागपत। जनपद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पांच वाहनों की काली फिल्म उतारी। 25 वाहनों के चालान कर 27900 रुपये शमन शुल्क वसूला। पुलिस ने 28 गांवों में भ्रमण किया। इसके अलावा खेकड़ा पुलिस ने कस्बे निवासी धर्मेंद्र और घिटौरा निवासी रमेश चंद को गिरफ्तार कर 81 लीटर शराब बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़ा हमलावर  
खेकड़ा। पुलिस ने चिकित्सक परिवार पर हमलाकर घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि रविवार की शाम करीब पांच बजे नई बस्ती निवासी प्राइवेट चिकित्सक रणवीर, उसकी पत्नी अनीता और पुत्री रुचि को पड़ोसी सूरज ने फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चिकित्सक ने सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल चिकित्सक रणबीर, उसकी पत्नी और पुत्री का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है।


आरोपी को गिरफ्तार किया  
खेकड़ा। पुलिस ने मंगलवार की सुबह ग्राम घिटोरा के समीप तिराहे से रमेश को हरियाणा मार्का 300 पव्वे कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed