फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer's murder for land dispute

किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बागपत के लुहारी गांव में बुधवार की रात किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किसान के बेटे ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लुहारी गांव निवासी हरबीर (65) पुत्र धूम सिंह बुधवार की शाम साइकिल से खेत पर गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। घंटी जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिजन उसे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन


खेत के चकरोड के किनारे हरबीर का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सीने में गोली मार कर उसकी हत्या की गई थी। साइकिल और मोबाइल निकट ही पड़ा था। इसकी सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में हरबीर के बेटे प्रदीप ने गांव के ही राजेंद्र, राजकुमार, सतेंद्र पुत्र सहदेव को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसके पिता का तीनों आरोपियों से तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था।


एक साल पहले उन्होंने यह जमीन राजेंद्र आदि के परिवार के लोगों से खरीदी थी, तभी से विवाद शुरू हो गया था। आरोपी उसके पिता को इस जमीन में घुसने नहीं दे रहे थे। उधर, थानाध्यक्ष वीके सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार में मचा कोहराम

बड़ौत। हरबीर की हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की महिलाएं ढांढस बंधा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed