फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dikana threaten voters in five cases on

ढ़िकाना में वोटरों को धमकी देने पर पांच पर केस दर्ज  

Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dikana threaten voters in five cases on
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत। विधानसभा चुनाव में वोटरों को मत न डालने देने के आरोप के ढ़िकाना गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के
विज्ञापन


गांव ढ़िकाना में शनिवार को मतदान के दौरान कुछ लोग मतदाताओं को डरा-धमकाकर वोट न डालने का दबाव बना रहे हैं। उनके डर से काफी लोग वोट डालने के लिए बूथ पर नहीं जा पा रहे थे। इस दौरान कई मतदाताओं को तो भुगत लेने की धमकी भी दे दी गई थी। इसकी शिकायत अफसरों से की गई थी। डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने वहां पर पहुंचकर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिया था। इसके बाद बूथ पर पहुंचकर वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस मामले को अफसरों ने बेहद ही गंभीरता से लिया। बड़ौत कोतवाली में पुलिस की ओर से कालू, यशवीर, इकबाल, पवन और सुल्तान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस सहारनपुर और मुरादाबाद के लिए भेजी   
बागपत। दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए जनपद से पुलिस वाले सहारनपुर और मुरादाबाद  के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी अजय शंकर राय ने अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जनपद में 11 फरवरी को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दूसरे चरण का 15 फरवरी को होने वाले चुनाव कराने के लिए पुलिस लाइन से पुलिस वाले सहारनपुर और मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले एसपी अजय शंकर राय ने सभी पुलिस वालों को ब्रिफ किया। उन्होंने कहा प्रत्येक पुलिस वाला ईमानदारी और लगन से अनुशासन में रहकर ड्यूटी करें। किसी के बहकावे में न आए। बाद में हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय, सीओ कर्मवीर सिंह, आरआई राजवीर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वालों को खिलाई मिठाई 
बागपत। जनपद में चुनाव के समय अच्छी तरह ड्यूटी करने पर अफसरों ने पुलिस वालों की पीट थपथपाई। इस दौरान उनको मिठाई भी खिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed