फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dairy miscreants raided

बदमाशों ने डेयरी में धावा बोला   

Thu, 16 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 16 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dairy miscreants raided
लूट
बागपत के बड़ौत के बिनौली रोड पर स्थित पुलिस चौकी के नजदीक एक डेयरी पर मंगलवार को देर रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोला। जाग होने पर बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। मोहल्ले में मौजूद लाइसेंस धारकों ने भी हवाई फायर किए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन


बिनौली रोड पर स्थित पुलिस चौकी के पीछे एक किसान ने यूपी सरकार की कामधेनु योजना में डेयरी खोल रखी है। मंगलवार की अर्द्धरात्रि में छह सशस्त्र बदमाश डेयरी की चहारदीवारी फांदकर घुसे और लूटपाट करने का प्रयास किया। जाग होने पर डेयरी में सो रहे लोगों ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग भी जाग गए। जाग होने पर बदमाश हवाई फायर कर भाग निकले। बदमाशों की  फायरिंग के जवाब में मोहल्ले के लाइसेंस धारकों ने भी हवाई में कई फायर किए। गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस मामले में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा यदि कोई रिपोर्ट दर्ज करने आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 

घर में घुसकर महिला से कुंडल व चैन लूटी
छपरौली। क्षेत्र के रठौड़ा गांव में एक महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के की दो लोगों ने उनके घर में घुसकर उनसे मारपीट की ओर गले की चैन और कुंडल भी लूट लिए। जब उसके पति ने विरोध किया तो उनके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार दहशत में है। महिला द्वारा तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रमोद और जोगिंद्र निवासी रठौड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को दबोचने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed