{"_id":"59aeff6b4f1c1b81078b476b","slug":"conflicts-over-selection-of-ration-dealer-in-idrispur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इदरीशपुर में राशन डीलर के चयन को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इदरीशपुर में राशन डीलर के चयन को लेकर संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
इदरीशपुर संघर्ष में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इदरीशपुर गांव में राशन डीलर के चयन के लिए चल रही खुली बैठक में संघर्ष हो गया। आक्रोशित भीड़ ने बाहर गलियों में जमकर फायरिंग भी की। मारपीट में ग्राम प्रधान के भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लिया। दस लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
इदरीशपुर गांव में रामनाथ पंवार ने ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद राशन की दुकान छोड़ दी थी। पहले रामनाथ ही राशन डीलर था। इसके बाद से नए राशन डीलर की चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया।
बैठक में चार लोगों के नाम राशन डीलर के लिए रखे । राशन की दुकान के लिए संजीव पुत्र रगवीर, संजीव पुत्र रामनिवास, मांगे पुत्र रगवीर तथा उपेंद्र पुत्र नेम सिंह ने सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र मलिक, पंचायत सचिव प्रवेंद्र तोमर, अमित वर्मा के पास खुली बैठक में आवेदन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों को कहा जो भी जिसके पक्ष में है, वह उसी के पक्ष में उठकर हस्ताक्षर करें। सबसे पहले संजीव पुत्र रगवीर के पक्ष में लोग हस्ताक्षर के खड़े ही हुए थे कि अचानक भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चल पड़े।
इसमें ग्राम प्रधान रामनाथ के भाई राजीव और हरिप्रकाश के अलावा महिला मुनेश तथा दूसरे पक्ष से राहुल और गोविंद घायल हो गए। मौके पर खड़ी पुलिस ने झगड़ा करने वालों को दौड़ाया। स्कूल के बाहर किसी ने फायरिंग कर दी।
सूचना मिलते ही एसओ दोघट चितवन कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और भीड़ को भगाया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की तरफ से दस लोगों को नामजद कर तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए बिनौली सीएचसी भेजा। एसओ दोघट चितवन कुमार ने कहा मौके पर मारपीट अवश्य हुई है, फायरिंग की सूचना की जानकारी नहीं है।