फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chargesheet against 12 accused were ready

12 आरोपियों के खिलाफ तैयार हुई चार्जशीट

Wed, 06 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 06 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू समेत 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया। चार्जशीट को जल्द ही कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव के सतपाल शर्मा खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे। 23 अप्रैल को स्कूल में सरेआम तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। ग्रामीणों ने भागते हुए शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन निवासी निरपुड़ा को पीट-पीटकर मार डाला था। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे थे। मरने से पूर्व उसने हत्या के बारे में सारी जानकारी ग्रामीणों को दे दी थी। 
विज्ञापन


मृतक के बेटे सोनू ने अपने परिवार के लोगों पर पिता सतपाल शर्मा की हत्या कराने का आरोप लगाया था। उसकी तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शिशुपाल के साथी गौरव ने पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू और अनिल सूप ने सुपारी लेकर मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या कराई। सुपारी जेल में बंद आनंद शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना शुरू किया था। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि चार आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। शूटर रोहित शेरपुर लुहारा समेत सात आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने विवेचना के आधार पर जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर लिया है।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय के अनुसार जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। जल्द ही उसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। फिलहाल केस की विवेचना जारी है। 

जेल गए आरोपी 
 हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण,  शूटर गौरव,  बबली  (आनंद का पत्नी), रोहित (आनंद का बेटा), पूजा  (आनंद का बेटी), राजकरण उर्फ हमदम, रामकिशन,  रोहित  (अमरपाल का भतीजा)


पहले से हैं जेल में 
हत्या की सुपारी देने का आरोपी आनंद शर्मा, मोहित  (आनंद का बेटा), सुपारी लेने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू, अनिल सूप  (अमरपाल का साथी)

ये आरोपी हैं फरार 
शूटर रोहित, पंकज पाराशर,  दीपक, अवनीश, महेश, शांतु,  कौशल्या 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed