{"_id":"3b6c461eed6959789794cb967967bc80","slug":"caught-wine-of-35-lacs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख रुपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 लाख रुपये की शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में हरियाणा से ट्रक में 520 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे तीन तस्करों को पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है, जो पंचायत चुनाव में सप्लाई के लिए मंगाई गई थी।
पकड़े गए आरोपी सोनीपत के पंचशील कालोनी निवासी विनीत, बसौदी गांव निवासी विकास और दिल्ली के नरेला की गौतम कालोनी निवासी जितेंद्र है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी ट्रक में शराब लेकर हरियाणा से बागपत की ओर आ रहे थे।
निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस और आबकारी की टीम ने चेकिंग के दौरान तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने ट्रक पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगा रखी थी। ट्रक के आगे की तरह एचआर 55ई 7857 और पीछे की तरह एचआर 55ई 7887 नंबर की प्लेट लगाई थी।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे शराब को पंचायत चुनाव में सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे थे। गैंग का सरगना विकास है। यह गैंग काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा है। शराब की कीमत करीब तीस लाख रुपये है। आरोपी शराब किसके पास लेकर जा रहे थे? उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे शराब को गढ़ मुक्तेश्वर लेकर जा रहे थे। शराब किसने मंगवाई थी? इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।