फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bid innocent children in Drunk !

नशे में लगा दी मासूम बच्चों की बोली!

Mon, 15 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 15 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहे व्यक्ति ने मेरठ में अपनी तीन मासूम बेटियों समेत पांच बच्चों की बोली लगा दी। कीमत रखी सिर्फ दो हजार रुपये, लेकिन कुछ रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। करतूत पर ससुरालियों ने युवक की धुनाई कर दी।
विज्ञापन


झगड़ा बढ़ा तो पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ की, इसके बाद घरेलू विवाद बताकर छोड़ दिया। परिजनों ने भी इसे पारिवारिक विवाद बताया है। जिसमें मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी करीब आठ बरस पहले गाजियाबाद के एक गांव निवासी युवक से हुई । इनके तीन बेटी और दो बेटे हैं। शराब पीने का आदी गाजियाबाद का यह युवक वर्तमान समय में ससुराल में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चों को लेकर युवक शनिवार को अपने साथ मेरठ ले जाने लगा। रास्ते में दंपति में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह पत्नी को पिलाना भट्ठे के पास ही छोड़ गया और पांचों बच्चों को साथ लेकर मेरठ चला गया। 

आरोप है मेरठ में बागपत अड्डे के आसपास रोड पर ही युवक ने अपने सभी बच्चों को किसी व्यक्ति को दो हजार रुपये में देने की बात कही। इस बीच कुछ रिश्तेदार इन्हें तलाशते हुए वहां पहुंच गए और बच्चों और दामाद को वापस गांव में ले आए।


रविवार को रिश्तेदारों ने करतूत पर दामाद की जमकर पिटाई की। पुलिस तक भी मामला पहुंचा। सिंघावली अहीर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन करीब एक घंटे बाद इसे पारिवारिक विवाद बताकर छोड़ दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा पारिवारिक विवाद का मामला है। व्यक्ति शराब पीता है। उनके बीच समझौता हो गया है। बच्चों की बोली लगाने संबंधी कोई शिकायत नहीं की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed