फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baoli conflict, six injured

बावली में संघर्ष,छह लोग घायल

Wed, 27 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 27 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत । बावली गांव में वर्चस्व की जंग को लेकर किसानों के दो गुटों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। 
विज्ञापन


    घायलों में एक पक्ष के अशोक पुत्र फेरू और निखिल पुत्र अशोक,  दूसरे पक्ष के देवेंद्र पुत्र रामचंद्र, उषा पत्नी देवेंद्र, दीपक और शनि पुत्र देवेंद्र बावली गांव के रहने वाले हैं।  ग्रामीणों के अनुसार अशोक और देवेंद्र पक्ष में एक साल पहले गहरी दोस्ती थी और दोनों की पड़ोसी भी हैं, लेकिन दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर दुश्मनी हो गई और दोनों ही एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को देर शाम अशोक और देवेंद्र अपने खेत से अनाज और भूसा लेकर अपने घर आए थे, तो इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई और देखते-देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव होने लगा और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे दोनों पक्षों के एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में आमने-सामने गोलियां भी चली। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में जा घुसे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और लड़ रहे दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची और उन्हें भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों पक्षों के घायलों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed