फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bahu ko jalakar maara

दहेज के लिए बहू को जलाकर मारा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। किदवई नगर में एक महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार की देर रात मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला। इस संबंध में महिला के भाई ने पति समेत तीन लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी वे फरार बताए गए हैं। 
विज्ञापन


मृतका प्रियंका (27 वर्ष) पुत्री स्व. रविंद्र निवासी जिवाना गुलियान बिनौली की रहने वाली थी। उसकी शादी 27 जून 2011 में बड़ौत किदवई नगर निवासी विकास पुत्र सुभाष के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार समाज के लोगों ने फैसला कराया।
विज्ञापन


अब ससुराल वाले प्रियंका से घर से पांच लाख रुपये लाकर देने की मांग कर रहे थे। उसने असमर्थता जताई तो 5 मई को शुक्रवार की रात उसके पति विकास, ससुर सुभाष, सास नरेश ने उसे कमरे में बंद कर घोर यातनाएं दी और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। इसकी सूचना जब उसके मायके में लगी तो वे वहां पहुंचे तो वह पूरी जली हुई थी। उसे मेरठ लाया गया। जहां मेरठ के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई विपिन ने पति, सास, ससुर को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं, 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed